Home अध्यात्म कलश यात्रा के बाद पांच देवी देवताओं का किया गया मूर्ति स्थापना

कलश यात्रा के बाद पांच देवी देवताओं का किया गया मूर्ति स्थापना

0
कलश यात्रा के बाद पांच देवी देवताओं का किया गया मूर्ति स्थापना

पाँच देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित कलश यात्रा में सम्मिलित हुए श्रद्धालु

सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के पीथापुर गांव में बुद्धवार को ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से गांव के ही एक जर्जर पुरानी प्राचीन मंदिर का पुनः नवनिर्माण कराया। वहीं बुधवार को सबसे पहले अलसुबह मंदिर में शिवलिंग सहित पांच देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना किया गया। वही मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव की महिलाओं व अन्य भक्तों ने पीले वस्त्र धारण कर सर पर कलश लिए गाजे बाजे के साथ देवगीत गाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कलश शोभायात्रा निकाला गया। जानकारी के अनुसार गाँव में वर्षों पुराना यह मंदिर काफी जर्जर हो चुका था वही ग्रामीणों की एकजुटता सलाह होने पर पुनः प्राचीन जर्जर मंदिर का निर्माण कराया गया।वही मंदिर में भव्य मूर्ति भगवान शिव व माता जगदंबिका,गुरु गणेश भगवान के साथ ही हनुमान जी और कार्तिकेय भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर स्थापना में विद्वान ब्राम्हण के द्वारा सुबह से पूजा पाठ व मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से पूजा के बाद पाचो मूर्तियों का स्थापना किया गया। इस मौके पर प्रभात सिंह उर्फ बबलू सिंह, दीपक सिंह ,राकेश सिंह ,रघुवंशी, अजय सिंह, पिंटू ,अजय सिंह राजपूत,दीपक सिंह ,रघुवंशी करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह मकसूदन सिंह, मुन्ना पाठक, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, आकाश सिंह, मील्लू , राधेश्याम, बिहारी सिंह, श्रीमूरत सिंह,अमोद सिंह, प्रमोद सिंह,शमशेर सिंह,कृष्णा सिंह, महेश सिंह, राधे श्याम , पूर्व प्रधान सुभाष बिंद, प्रधान प्रमोद सिंह, सिपाही मौर्य हीरा सिंह, अरविंद सिंह,अध्यापक अखिलेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण मजूद रहे।

Previous article बृजनंदनी कान्वेंट व एम्ब्रोशिया एकेडमी के दवसी और 12वी के छात्रों ने लहराया परचम
Next article सिलाई सेंटर का किया गया उद्घाटन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page