Home अध्यात्म महेश्वर मंदिर मार्ग पर महीनों से बह रहा नाबदान का पानी

महेश्वर मंदिर मार्ग पर महीनों से बह रहा नाबदान का पानी

0
महेश्वर मंदिर मार्ग पर महीनों से बह रहा नाबदान का पानी
महेश्वर मंदिर मार्ग पर महीनों से बह रहा नाबदान का पानी

सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर स्थित महेश्वर मंदिर मार्ग पर बहता नाबदान का पानी

सकलडीहा। मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत टिमिलपुर स्थित महेश्वर मंदिर का बीते दिनों सुंदरीकरण लाखों रूपये खर्च करके किया गया था। कई माह से मदिर गेट पर नाबदान का पानी बह रहा है। मंदिर पर सुबह शाम आने जाने वाले दर्शनार्थियों को काफी समस्या हो रही है। कस्बावासियों ने नाला निर्माण की मांग उठाया है।
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में दर्जनों देवी देवताओं को प्राचीन मूर्ति स्थापित है मां दुर्गा,राधा कृष्णा, हनुमान जी,संतोषी माता मंदिर,महेश्वर मंदिर सहित छोटी बड़ी कई देवस्थल स्थापित है। यहां पर कस्बा की महिलाओं से लेकर ग्रामीण दर्शन पूजन और आरती के लिये आती है। आरती के समय काफी संख्या में भक्तों की भीड़ लगती है। लाखों रूपये खर्च करके मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत गेट और मंदिर का सुंदरीकरण और घाट का निर्माण हुआ था। बीते कई माह से मंदिर गेट के सामने नाला का निर्माण नहीं होने पर गंदा नाला का पानी मंदिर मार्ग पर बजबजा रहा है। सुबह शाम आने जाने वाले दर्शनार्थियों को काफी समस्या होती है। स्नान ध्यान करने के बाद भी लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। समाजसेवी संत सेठ,आंनद सेठ,दीपक जायसवाल,संजय जायसवाल, सूरज सेठ,राजेश गुप्त,राजीव पांडेय,बबलू रस्तोगी,दिलीप मिश्रा,लालचंद सेठ,नंदन सोनी ने जिला प्रशासन से मंदिर गेट के समीप नाला निर्माण की मांग उठाया है।

Previous article शहीद पुलिसकर्मी के गांव पहुंचे सपा सांसद और विधायक
Next article सकलडीहा बीज गोदाम पर पहुंचीं धान की बीज, किसानों में होगा वितरण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page