Home चंदौली शहीद पुलिस जवान के नाम बनेगा स्मृति उपवन और द्वार: अनिल राजभर

शहीद पुलिस जवान के नाम बनेगा स्मृति उपवन और द्वार: अनिल राजभर

0
शहीद पुलिस जवान के नाम बनेगा स्मृति उपवन और द्वार: अनिल राजभर
शहीद पुलिस जवान के नाम बनेगा स्मृति उपवन और द्वार: अनिल राजभर

उकनीबीरम राय गांव में गुरूभाई दीनानाथ सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के उकनी वीरमराय गांव निवासी 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह को बीते एक सप्ताह पूर्व पशु तस्करों ने जौनपुर के चंदवक थाना के समीप पीकअप वाहन से रौंदते हुए फरार होगये। इलाज के दौरान पुलिस कर्मी की मौत होगयी। घटना के बाद विभागीय महकमा और परिजनों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरूभाई पिता दीनानाथ सिंह और परिजनों से मिलकर ढ़ाढस दिया। मंत्री ने जवान के नाम पर गांव में आने वाली सड़क,स्मृति द्वार और स्मृति उपवन शहीद पुलिज जवान के नाम से बनवाये जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हर संभव सहयोग सरकार के माध्यम से दिलाने का भरोशा दिया।
उकनी वीरमराय गांव निवासी दीनानाथ सिंह के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह और दुर्गेश कुमार सिंह और चार पुत्री है। राजीव रंजन एयरफोर्स में तैनात है। वही दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे। बीते शनिवार को जौनपुर के चंदवक थाना अर्न्तगत जांच अभियान के दौरान गोवंश तस्करों की गाड़ी रोकते समय पशुतस्करों ने पीकअप से रौंदते हुए दुर्गेश सिंह को मौत के नींद सुला दिया। घटना के बाद पुलिस महकमा में खलबली मच गया। वही परिजनों में कोहराम मच गया। मंत्री अनिल राजभर के पहुंचते ही पिता फफक फफक कर रोने लगे। मंत्री ने परिवार और पिता को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह की स्मृति में गांव में आने वाली मुख्य सड़क,स्मृति उपवन और स्मृति द्वार बनाये जाने का आश्वासन दिया। परिवार के इस दु:ख की घड़ी में हर पल साथ खड़ा रहने का भरोशा दिया। इस मौके पर कमलेश यादव,अभय प्रजापति,अशोक प्रजापति,प्रकाश राजभर,अतुल सिंह, राजेश राजभर,रवि श्रीवास्तव,निठोहर सत्यार्थी,अरूण रत्नाकर,प्यारेलाल यादव,राजीव रंजन सिंह,अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर समर कैंप का आयोजन शुरू
Next article कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं का हुआ वैक्सिनेशन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page