Home क्राइम साथ जीने मरने की कसम के साथ प्रेमी युगल ने एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर दे डाली जान

साथ जीने मरने की कसम के साथ प्रेमी युगल ने एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर दे डाली जान

0
साथ जीने मरने की कसम के साथ प्रेमी युगल ने एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर दे डाली जान

सैयदराजा।(चंदौली) नगर पंचायत स्थित सैयदराजा रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 3 से सोमवार की अपराह्न युवक और युवती ने साथ साथ जीने मरने की कसम के साथ हाथ पकङ कर बिहार जा रही जालियां वाला बाग सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूद गए।जिसमें दोनों को मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंन्त्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजकर अगली कार्यवाही में जुट गयी। जीआरपी पुलिस के अनुसार अभी तक लड़के की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है की छतेंम गाँव निवासिनी 19 वर्षीय लड़की एक लड़के के साथ स्टेशन पर काफी देर तक बैठे हुए थे।ज्यों ही बिहार की तरफ जा रही जलियांवाला बाग सुपरफास्ट ट्रेन जैसे ही गुजरी दोनों युवक -युवती ट्रेन के सामने छलांग लगा दिया। जिससे शरीर के कई भागों में  छत विछत हो गया। परिणाम स्वरूप घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रेन से कटने से उनकी आसानी से पहचान नहीं हो पा रहा था । मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई। लड़की के पास मिले आधार कार्ड से तो पहचान कर ली गई समाचार देने तक पुलिस युवक की शिनाख्त नहीं कर सकी। बिट्टू नगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में बी0ए0 द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और वह परीक्षा देने के लिए घर से निकली हुई थी। वही इसकी सूचना परिजनों को दिया गया मौके पर पहुचे परिजनो का रोरो कर बुरा हाल रहा जिसे   देख कस्बे के नागरिक भी गमगीन थे। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़के के शिनाख्त अभी नही हो पाया है शिनाख्त करने का प्रयास किया रहा है।

Previous article बसंत पंचमी पर श्रीपति ब्रम्ह बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़
Next article प्रयागराज महाकुंभ में अवैध टेंट सिटी की होगी जाँच
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page