Home क्राइम रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

0
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव के समीप डाउन लाइन के शनिवार को दोपहर में रेलवे ट्रैक पर एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। शव की सूचना पर सनसनी फैल गयी। मौके पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस मर्चरी में शिनाख्त के लिये रखवा दिया है। देर शाम तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था।
भोजापुर रेलवे फाटक से पश्चिम की ओर घरचित गांव के समीप पोल संख्या 740/14 के पास डाउन ट्रैक पर एक (65) वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। वही जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुची और शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नही मिल सकी।वृद्ध व्यक्ति लुग्गी और कुर्ता पहने हुए था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि यात्रा करते समय वृद्ध ट्रेन से गिर जाने की आंशका है।

Previous article कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं का हुआ वैक्सिनेशन
Next article बगैर सूचना के गायब रहने पर सफाई कर्मी का तीन दिन का वेतन रोका
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page