3 C
New York
Thursday, January 22, 2026

Buy now

फोरलेन सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लग रहा जाम

फोरलेन सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लग रहा जाम

सकलडीहा में सड़क निर्माण के कारण लग रहा जाम

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में आये दिन सुबह शाम जाम की समस्या से व्यापारियों और राहगीरों को निजात नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि महज 1 किलोमीटर मार्ग बनाने में दो साल से अधिक समय होगया। इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। जगह जगह बैरियर और पुलिया का गड्ढा पाटे नहीं जाने के कारण जाम की समस्या बरकरार है।कस्बावासियों सड़क निर्माण कार्य तेजी से कराये जाने की मांग किया है।
कस्बा में टिमिलपुर अभेद आश्रम से लेकर सधन तिराहे तक एक किलोमीटर सड़क और नाला बनना है। दो साल से अधिक समय बीत गया है। इसके बाद भी सड़क तो दूर नाला और पुलिया निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इसके अलावा सड़क निर्माण के नाम पर मनमानी ढ़ग से बैरियर लगा दिया जा रहा है। जिससे रास्ता सकरा होने पर दोनों ओर से आने वाली गाड़ियों के निकलने की जल्दबाजी में जाम की स्थिती उत्पन्न हो जा रहा है। जाम के कारण गर्मी और उमस में राहगीर से लेकर सवारी वाहन और निजी वाहन पर बैठे लोग परेशान हो जा रहे है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और और प्रोडेक्शन मैनेजन सड़क निर्माण में कितना दूर बैरियर लगाने और ब्लॉक करने का अंदाजा नहीं कर पा रहे है। जिससे जाम की स्थिती से लोग सुबह शाम परेशान है। व्यापारियों ने निर्माण कार्य में तेजी और बिजली पोल और तार की सिफ्टींग का मांग उठाया है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page