Home चंदौली मोबाईल कंपनी की ओर से खोदा गया गडढा दुर्घटना को दे रहा दावत

मोबाईल कंपनी की ओर से खोदा गया गडढा दुर्घटना को दे रहा दावत

0
मोबाईल कंपनी की ओर से खोदा गया गडढा दुर्घटना को दे रहा दावत
मोबाईल कंपनी की ओर से खोदा गया गडढा दुर्घटना को दे रहा दावत

सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर खोदा गया गड्ढा पाटे नहीं जाने पर दे रहा दुर्घटना को दावत

सकलडीहा। मोबाईल कंपनी की ओर से केबिल डालने के लिये सकलडीहा में जगह जगह गडढा खोदा गया है। केबिल डालने के बाद भी खोदा गया गडढा पाटे नहीं जाने से दुर्घटना को दावत दे रहा है। इसके बाद भी बेलगाम ठेकेदारों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण राहगीर और ग्रामीणों में आक्रोश है। जिलाधिकारी से कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाया है।
सकलडीहा कस्बा में एक ओर जहां फोर लेन निर्माण के कारण सड़क पर छोटी बड़ी गडढा बना हुआ है। वही दूसरी ओर मोबाईल कंपनी की ओर से केबिल डालने के लिये जगह जगह गड्ढा खोदकर छोड़ देने से आने जाने वाले राहगीरों को शाम होते ही समस्या हो रही है। कईबाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जा रहे है। केबिल डालने के तीन से चार दिनों तक गड्ढा खोदकर छोड़ देने से दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम,ग्राम प्रधान गुलाब मौर्या,विकास यादव,जेपी,आनंद पांडेय,सुरेन्द्र पांडेय ने जिला प्रशासन से ऐसे कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

Previous article एक साल से बंद पड़ा सकलडीहा में कई हाईमास्ट
Next article फोरलेन सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लग रहा जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page