Home चंदौली एक साल से बंद पड़ा सकलडीहा में कई हाईमास्ट

एक साल से बंद पड़ा सकलडीहा में कई हाईमास्ट

0
एक साल से बंद पड़ा सकलडीहा में कई हाईमास्ट
एक साल से बंद पड़ा सकलडीहा में कई हाईमास्ट

एक साल से बंद पड़ा सांसद निधि से लगा हाईमास्ट

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में बीते एक साल से कई हाईमास्ट बंद पड़ा हुआ है। शाम ढलते ही तिराहा और चौराहों पर अंधेरा के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने अधिकारियों और ठेकेदारों की कोरमपूर्ति को लेकर आक्रोश जताया है।सकलडीहा आम्बेडकर तिराहा पर लगी हाईमास्ट बंद है। इसके अलावा सधन तिराहा और ईटवा ब्लॉक तिराहा पर हाईमास्ट बंद है। जिसके कारण शाम होते ही बाइक सवार आये दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे है। शाम को चौराहों और तिराहों पर पुलिस होने के बाद भी अंधेरा होने पर वाहन चालको की मनमानी के कारण जाम की स्थिती हो जाती है। कई बार ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेकर सांसद और विधायक से शिकायत करने के बाद भी अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था और विभागीय ठेकेदार की मनमानी को लेकर आन्दोलन का मुड बनाया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,राकेश मोदनवाल,बाबूजान,विजय चौहान,गोलू यादव,रतेन्द्र राजभर, गोलू पांडेय, बबलू राय,मुराहू विश्वकर्मा ने जिला प्रशासन से बंद पड़े हाईमास्ट को शुरू कराये जाने की मांग किया है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बंद पड़े हाईमास्ट की सूचना सीडीओ कार्यालय भेजा गया है।

Previous article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले बिहार प्रदेश प्रभारी संजीव पटवा
Next article मोबाईल कंपनी की ओर से खोदा गया गडढा दुर्घटना को दे रहा दावत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page