जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में व्यापारियों ने किया स्वागत
किसानों ने फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से नहर पुलिया की चौड़ाई कम करने का लगाया आरोप
सकलडीहा में जल शक्ति मंत्री का स्वागत करते हुए भाजपाजन
सकलडीहा। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा में ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान किसान नेता बीरेंद्र सिंह ने नहरों और राजवाहों में पानी छोड़े जाने व फोरलेन कार्यदायी संस्था की ओर से सकरी पुलिया बनाये जाने पर ध्यान आकृष्ट कराया। कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही पानी छोड़े जाने व पुलिया की समस्या दूर कराये जाने का आश्वासन दिया।
इस समय धान की नर्सरी किसान डाल रहे है। साधन संपन्न किसान तो निजी ट्यूबेल से नर्सरी डाल दे रहे है। लेकिन छोटे और मझोले किसान राजवाहा पर ही आश्रित है। राजवाहा में पानी नही छोड़े जाने से धान की नर्सरी नही डाली जा रही। जिसका सीधा असर धान की उपज पर होगा। शुक्रवार को धानापुर कार्यक्रम में जा रहे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सकलडीहा कस्बा में ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिसमें किसान नेता बीरेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने राजवाहो और नहरों में पानी की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह,रमेश जायसवाल,सूर्यमुनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, सुनील सिंह,रणविजय सिंह,, पिंटू सिंह सहित बडी सख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
