Home चंदौली जल शक्ति मंत्री ने नहरों में पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन

जल शक्ति मंत्री ने नहरों में पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन

0
जल शक्ति मंत्री ने नहरों में पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन
जल शक्ति मंत्री ने नहरों में पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में व्यापारियों ने किया स्वागत

किसानों ने फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से नहर पुलिया की चौड़ाई कम करने का लगाया आरोप

सकलडीहा में जल शक्ति मंत्री का स्वागत करते हुए भाजपाजन

सकलडीहा। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा में ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान किसान नेता बीरेंद्र सिंह ने नहरों और राजवाहों में पानी छोड़े जाने व फोरलेन कार्यदायी संस्था की ओर से सकरी पुलिया बनाये जाने पर ध्यान आकृष्ट कराया। कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही पानी छोड़े जाने व पुलिया की समस्या दूर कराये जाने का आश्वासन दिया।
इस समय धान की नर्सरी किसान डाल रहे है। साधन संपन्न किसान तो निजी ट्यूबेल से नर्सरी डाल दे रहे है। लेकिन छोटे और मझोले किसान राजवाहा पर ही आश्रित है। राजवाहा में पानी नही छोड़े जाने से धान की नर्सरी नही डाली जा रही। जिसका सीधा असर धान की उपज पर होगा। शुक्रवार को धानापुर कार्यक्रम में जा रहे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सकलडीहा कस्बा में ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिसमें किसान नेता बीरेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने राजवाहो और नहरों में पानी की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह,रमेश जायसवाल,सूर्यमुनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, सुनील सिंह,रणविजय सिंह,, पिंटू सिंह सहित बडी सख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous article उपमुख्यमंत्री ने अवार्ड देकर डॉ0 अरुण स्वामी को किया सम्मानित
Next article वनवासियों को महीनों बाद भी नही मिला आवास के लिये भूमि
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page