Home चंदौली ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

0
ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

एक माह में चौथी बार इब्राहिमपुर में जली ट्रांसफार्मर

कम क्षमता की ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड देने का ग्रामीणों का आरोप

इब्राहिमपुर में जल ट्रांसफ़ार के सामने प्रदर्शन करते उपभोक्ता

सकलडीहा। इब्राहिमपुर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को एक माह चौथी बार जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के लोग गर्मी व अंधेरे में जीने को विवश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युतकर्मियों ने जब से ट्रांसफार्मर में आटा चक्की का कनेक्शन जोड़ा है। तब से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए चेताया की समस्या का यथाशीघ्र निदान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
इब्राहिमपुर में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से 50 परिवारों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। आरोप है कि हाल ही में एक आटा चक्की का ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने के कारण विगत एक माह में ट्रांसफार्मर चौथी बार जल गया। दौड़-भाग के बाद किसी तरह ट्रांसफार्मर लगता है और कुछ ही दिनों में जल जाता है। गर्मी, उमस व अंधेरे में ग्रामीणों को काफी समस्या उठानी पड़ती है। ग्रामीण जितेंद्र गोंड, पौलू पांडेय, सुनील खरवार, पूजन खरवार, तूफानी शर्मा, राम लोचन शर्मा, सर्वजीत सिंह व लल्ला सिंह ने बताया कि वैसे भी विद्युत आपूर्ति की स्थिति खराब है। ऊपर से ट्रांसफार्मर का बार-बार जल जाना विभागीय लापरवाही के प्रमाण है। वही विभागीय अधिकारियों ने शीध्र ही समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।

Previous article चतुर्भुजपुर कस्बा में जाम से राहगीरों को हो रही परेशानी
Next article 11 जिलों में भारी बारिश, 18 जिलों में आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page