Home चंदौली चौड़ीकरण में उजाड़े गये गरीबों को आवासी सुविधा मुहैया कराये  प्रशासन

चौड़ीकरण में उजाड़े गये गरीबों को आवासी सुविधा मुहैया कराये  प्रशासन

0
चौड़ीकरण में उजाड़े गये गरीबों को आवासी सुविधा मुहैया कराये  प्रशासन
चौड़ीकरण में उजाड़े गये गरीबों को आवासी सुविधा मुहैया कराये प्रशासन

तहसील मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे भाकपा माले के पदाधिकारी

सकलडीहा। भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन की ओर से चल रहा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान भाकपा माले के पदाधिकारियों ने बनवासियों को आवासी सुविधा मुहैया कराये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर जमकर भड़ास निकाला। 23 सूत्री मांगों को पूरा होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दिया।
वक्ताओं ने कहा कि भाकपा माले केन्द्र और प्रदेश की सरकारी सिर्फ सड़कों का विकास पूंजीपतियों के लिये कर रही है। जिससे उनका आवागमन बेहतर हो सके और उनका सामान आसानी से एक जिला और प्रदेश से दूसरे जिला और प्रदेश में जा सके। लेकिन सड़क निर्माण के बहाने उजाड़े जा रहे गरीबों के आशियाना और मुआवजा देने के नाम पर कार्यदायी संस्था के लोग सिर्फ कोरमपूर्ति कर रहे है। चंदौली से सैदपुर तक कई गरीब वनवासी सहित अन्य गरीबों को हटाया गया। लेकिन आज तक उन्हें बरसात शुरू होने के बाद भी छत मुहैया नहीं हो पाया। आवंटन होने के बाद भी आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। कार्यदायी संस्था की ओर से सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। वक्ताओं ने अवैध रूप से किये गये अवैध अतिक्रमण बाहा और नाला पर से हटाने की मांग किया। इसके साथ ही 23 सूत्री मांगों को दोहराते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दिया।इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में किसान महासभा के जिला अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, शशिकांत, रमेश राय, डॉ. सुदर्शन राय, शिवपूजन कवि, अमित कुमार, राजू चौहान, रेखा देवी, अंजना देवी, जितेंद्र यादव, चंदू यादव, कामरेड कृष्णा राय,उमानाथ चौहान आदि मौजूद रहे।

Previous article 11 जिलों में भारी बारिश, 18 जिलों में आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट
Next article सकलडीहा में कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page