Home क्राइम आकाशीय बिजली से मजदूर सहित दो भैस की मौत

आकाशीय बिजली से मजदूर सहित दो भैस की मौत

0
आकाशीय बिजली से मजदूर सहित दो भैस की मौत
आकाशीय बिजली से मजदूर सहित दो भैस की मौत

सकलडीहा । महेशी गांव में संचालित ईट भट्टा पर रविवार की रात टीन शेड के अंदर सो रहे 35 वर्षीय मजदूर सुरेंद्र और सलेमपुर में रामलाल राम की दो भैंस की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम जांच पड़ताल में जुट गयी। वही शव को पीएम के लिये पुलिस ने भेज दिया। मृतक मजदूर की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील के डुग्गी गांव का निवासी सुरेंद्र महेशी स्थित भूषण सिंह के शिवम ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार की रात वह भट्ठे पर बने टीन शेड के भीतर सो रहा था। रविवार की देर रात अचानक बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान बिजली टीन शेड पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बगल में बने कार्यालय में मौजूद भट्ठा स्वामी चंद्रभूषण सिंह व अन्य उसे आनन-फानन धानापुर पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल ले गई। भट्ठा स्वामी की सूचना पर मृतक की पत्नी व बच्चे जिला अस्पताल पहुंच गए। पत्नी पूजा, पुत्रियों माही व नैना का रो-रोकर बुरा हाल था। वही सलेमपुर में रामलाल की दो भैंस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत होगयी। परिजनों के अनुसार मृतक भैंस डेढ़ लाख रूपये के थे। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि टीम के रिपोर्ट पर आपदा राहत के तहत सहयोग प्रदान किया जायेगा।

Previous article सकलडीहा में कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी
Next article तालाब में डूबने से किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page