कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपनी माता की पुण्डतिथि पर विधि विधान से पूजा अर्चना करते
सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपनी माता फूला देवी की पांचवीं पुण्डतिथि शुक्रवार को सादगी के साथ मनाया। इस दौरान विद्वान पंडितों के माध्यम से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और अंखड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। देर शाम तक भंडारा का आयोजन हुआ।
वर्ष 2020 में 27 जून को माता फूला देवी का निधन होगया था। जिनके यादगार में हर साल भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन होता है। शुक्रवार को अखंड भजन कीर्तन के समापन के बाद भंडारा का आयोजन देर शाम तक हुआ। जिसमें कई लोग शामिल हुए। इसके पहले मंत्री अनिल राजभर पत्नी उषा देवी और बेटी प्रज्ञा और श्रेया बेटा बाबू के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना किया। मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। माता पिता भगवान के स्वरूप होते है। उन्होंने हर युवाओं और बेटियों को अपने माता पिता के मार्ग दर्शन में चलने और सम्मासन करने का आवाहन किया। अंत में विद्वान पंडित आचार्य राजेश चौबे के नेतृत्व में पूजा पाठ के बाद भंडारा कराया गया। इस मौके पर रिंकू राजभर,रतेन्द्र,मनोज शर्मा,रामलखन पटवा,राजेश्वर सिंह,सुभाष,रमाशंकर,अरविंद,राहुल अग्रहरी,कमलेश यादव,मनीष,लल्लू,आदि रहे।
