Home चंदौली फेमिली आईडी बनाने पर पंचायत सहायकों को किया गया पुरस्कृत

फेमिली आईडी बनाने पर पंचायत सहायकों को किया गया पुरस्कृत

0
फेमिली आईडी बनाने पर पंचायत सहायकों को किया गया पुरस्कृत
फेमिली आईडी बनाने पर पंचायत सहायकों को किया गया पुरस्कृत

बीडीओ विजय कुमार सिंह पंचायत सहायक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए

सकलडीहा।शासन स्तर से गांवों में डोर टू डोर फेमिली आईडी बनाने को लेकर जोर दिया जा रहा है। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई की ओर से प्रतिदिन मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इस क्रम में विकास खंड के तीन पंचायत सहायको की ओर से फेमिली आईडी बनाने में प्रगति दिखाने पर बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गांवों में कई ऐसे परिवार है जिनका राशन कार्ड तक नहीं बना है। शासन स्तर पर फेमिली आईडी बनाया जा रहा है। बगैर फेमली आईडी के शासन की कोई योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलेगा। इसको लेकर गरीब परिवार जो राशन कार्ड से वंचित है। उनका फेमिली आईडी कार्ड गांवों में पंचायत सहायकों के माध्यम से बनाया जा रहा है। जिसकी रिपोर्टिग जिला स्तर पर अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। इस क्रम में डेढ़ावल के पंचायत सहायक विनोद यादव,धनउर से सुजीत यादव और बरंगा के कन्हैया की ओर से फेमिली आईडी बनवाने में काफी सराहनी प्रयास किये जाने पर प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि फेमिली आईडी बनाने वाले पंचायत सहायक,प्रधान,और सचिवों को पन्द्रह अगस्त पर सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,एडीओ उद्योग हवलदार यादव,सचिव राम सिंह, पवन दूबे, गुलाब मौर्या,लल्लन,निर्भय सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article ट्रको से अवैध धन की वसूली में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next article माता पिता की सेवा से होते है पुण्य के भागीदार: अनिल राजभर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page