Home क्राइम ट्रको से अवैध धन की वसूली में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रको से अवैध धन की वसूली में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ट्रको से अवैध धन की वसूली में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ट्रको से अवैध धन की वसूली में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खनन अधिकारी सहित पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित

गाजीपुर के ट्रक मालिक ने एडीजे वाराणसी जोन से किया था शिकायत

कोतवाली में गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस टीम के साथ

सकलडीहा।अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर बीते रविवार को सकलडीहा कोतवाली में गाजीपुर के ट्रक मालिक की शिकायत पर खनन अधिकारी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ भ्रष्टचार सहित अन्य संगीन धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी एक युवक को सुबह नरायणपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। खनन अधिकारी सहित अन्य पांच अभियुक्त अभी भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम गठित किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ओवर लोड ट्रकों से वसूली और पास कराने वालों में खलबली मची हुई है।
गाजीपुर के नंदगंज थाना दवोपुर गांव निवासी बृजेश यादव सोनभद्र से उपखनिज गिट्टी मोरंग का परिवहन करने का काम करते है। जिनकी कुछ ट्रकें चलती है। ट्रक मालिक ने 17 जून को सुबह सकलडीहा तिराहा धानापुर रोड में खनन अधिकारी सहित अन्य लोगों की ओर से गिट्टी लदी ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन से शिकायत किया था। पुलिस ने दिये गये साक्ष्य पर खनन अधिकारी सहित कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। खनन अधिकारी गुलशन कुमार सहित तेजस नारायण, अमन श्रीवास्तव,ड्राइवर आशीष यादव,शुभम सिंह और रमेश यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि ट्रक मालिक की शिकायत पर खनन अधिकारी सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सैयदराजा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रमेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल हरिनारायण पटेल,कस्बा प्रभारी वरुणेन्द्र राय,कांस्टेबल रोहित कुमार रहे।

Previous article एक लाख का झांसा देकर टप्पेबाजों ने बीस हजार का लगाया चूना
Next article फेमिली आईडी बनाने पर पंचायत सहायकों को किया गया पुरस्कृत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page