Home चंदौली स्टेशन मार्ग पर जलभरॉव पर पौध रोपण कर विरोध जताते

स्टेशन मार्ग पर जलभरॉव पर पौध रोपण कर विरोध जताते

0
स्टेशन मार्ग पर जलभरॉव पर पौध रोपण कर विरोध जताते
स्टेशन मार्ग पर जलभरॉव पर पौध रोपण कर विरोध जताते

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन धरना जारी

सड़क और जल निकासी की समस्या को लेकर किसान और व्यापारी लामबंद

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप स्टेशन मार्ग पर जलभरॉव होने पर पौध रोपण कर विरोध जताते

सकलडीहा सकलडीहा डा0आम्बेडकर की प्रतिमा से लेकर स्टेशन जाने वाली मार्ग बीते कई सालो से जर्जर है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभरॉव हो जाने से पैदल चलना भी दूभर हो जा रहा है। जिसे लेकर चार दिनो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को किसान और व्यापारियों ने जलभरॉव मार्ग पर पौध रोपण कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे डीसी मनरेगा ने समस्या का निदान कराये जाने का आश्वासन दिया। वही ग्राम सभा की ओर से साफ सफाई कराया गया।
सकलडीहा कस्बा के भीतरी बाजार की मार्ग बीते कई सालों से जगह जगह गड्ढे में तब्दील होगया है। जिसे लेकर सोमवार को व्यापारियों ने जलभरॉव मार्ग पर खड़ा होकर विरोध जताया था। मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से मार्ग पर पौध रोपण कर विरोध जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पीडब्ल्यूडी की मार्ग होने के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। स्टेशन जाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत होता है। इसके बाद भी जर्जर मार्ग की मरम्मत और जलभरॉव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक,जिला पंचायत सदस्य और ग्राम सभा की ओर से कोई पहल ठोस नही किया जा रहा है। जिसे लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और व्यापारियों की ओर से चार दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वक्तओं ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने व जल निकासी की समस्या से निजात मिलने पर धरना जारी रखने की बात कही। धरना स्थल पर पहुंचे डीसी मनरेगा सहित ब्लॉक के अधिकारियों के निर्देश पर जलभरॉव की समस्या को दूर कराते हुए सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,दिलीप गुप्ता कमलेश सिंह ,शेषनाथ यादव, गुड्डू पासवान सहित दर्जनो व्यापारी और किसान नेता मौजूद रहे।

Previous article चिकित्स के निधन पर जताया शोक
Next article इंटर कालेज मैदान हुआ भारी जलजमाव से छात्र को परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page