Home चंदौली चोरी की घटना से परिवार के लोग परेशान और सदमे में

चोरी की घटना से परिवार के लोग परेशान और सदमे में

0
चोरी की घटना से परिवार के लोग परेशान और सदमे में
चोरी की घटना से परिवार के लोग परेशान और सदमे में

बेटियों का आभूषण चोरी होने पर परिवार के लोग परेशान

पदुमनाथपुर में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए परिजन

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पदुमनाथपुर में रविवार की देर रात चोरों ने घर के पीछे दिवाल के सहारे घर में घुसकर बेटी और बहु के चार लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर चंपत होगये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोवताली पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गयी है। चोरी की घटना को लेकर तीन दिन से परिवार के लोग परेशान है। परिजनों ने चोरी की घटना का खुलासा की मांग किया है।
पदुमनाथपुर गांव के मंजूर आलम रिक्सा टाली चालक है। इनकी दो बेटिया अम्बीया खातून और सकीला बानों और एक पुत्र अल्ताफ है। रविवार को रात में बारह बजे तक परिवार के लोग जगे हुए थे। इसके बाद दोनों बेटिया एक कमरे में बरामदा में सो रही थी। वही मंजूर अपने पत्नी के साथ घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। पुत्र और उसकी पत्नी एक कमरे में सो रही थी। चोरों ने घर के पीछे ईट रखा हुआ था। जिसके सहारे छत पर चढ़कर कमरे में सो रहे बेटे और बहू को अंदर से बंदकर स्टोर रूप में रखा बख्सा से दोनों बेटियों का आभूषण मंगलसूत्र नथिया,मंटिका,अंगूठी, लॉकेट और चांदी के आभूषण पायल पैजनी सहित कुल चार लाख से अधिक के आभूषण लेकर चंपत होगये। सुबह चार बजे करीब बेटे का नींद खुला तो दरबाजा बाहर से बंद होने पर चिल्लाने लगा। शोरगुल सुनकर परिजन जाग गये। दरवाजा खुलने के बाद सभी बाहर निकले। स्टोर रूप में आलमारी और बख्सा नहीं होने पर परिजन रोने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। घर से दूर टूटा हुआ बख्सा और कपड़े खेत में मिला। परिजनों ने चोरी की घटना को लेकर सहमे हुए है। तीन दिनों से घरों में चुल्हा तक नहीं जला है। चोरी की घटना का खुलासा की मांग किया है। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने मामले की जांच किया जा रहा है।

Previous article इंटर कालेज मैदान हुआ भारी जलजमाव से छात्र को परेशानी
Next article प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियो को सीएमओ ने दिलाया शपथ
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page