नवनियुक्त तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव नायब तहसीलदार और कानूनगों के साथ समीक्षा करते हुए
सकलडीहा। नवागत तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव शनिवार को तहसील सभागार में नायब तहसीलदार और कानूनगों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान आईजीआरएस और सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस पर पड़ने वाले शिकायतों के बारे में क्रमश: निस्तारण की जानकारी लिया। क्षेत्रीय लेखपालों को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग राजस्व संबधित समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अंश निर्धारण,आय जाति और निवास संबधित प्रकरण को समय से करने का निर्देश दिया। इस क्रम में नवागत तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। कहा कि हर हाल में फरियादियों का समय से भूमि संबधित विवादों का निपटारा कराया जाय। साथ ही निर्धारित समय के अंदर आय जाति और निवास जारी किया जाय। साथ ही गंभीर रोग से पीड़ितों का मुख्यमंत्री सहायता हेतु समय से तत्काल रिपोर्ट लगाया जाय। किसी भी लेखपाल की ओर से भूमि विवाद और सीमांकन जैसी समस्याओं के निस्तारण में शोषण करने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दिया। अंत में दाखिल खारिज को समय से कराने के लिये अधिकारियों को रिपोर्ट ससमय भेजने को बताया। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र यादव,राजेन्द्र कुमार,राजस्व निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा,ओमप्रकाश,गयासुददीन,सुरे
