Home चंदौली डीपीआरओ के नाम ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने सौपा पत्रक

डीपीआरओ के नाम ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने सौपा पत्रक

0
डीपीआरओ के नाम ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने सौपा पत्रक
डीपीआरओ के नाम ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने सौपा पत्रक

सुरक्षा और कार्रवाई नहीं होने पर 7जुलाई से अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल की चेतावनी

सकलडीहा में पत्रक देते उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सहित अन्य

सकलडीहा। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी विकास यादव को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लामबंद है। शनिवार को डीपीआरओ के नाम से जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह और महामंत्री पवन दूबे के नेतृत्व में पत्रक सौपा गया। अधिकारी संघ ने जिला प्रशासन के माध्यम से संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया। चेताया कि कार्रवाई और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिये मजबूर होगा।
बीते दिनों विकास खंड के धानापुर विकास खंड में तैनात विकास यादव को फोन पर जान से मारने व भद्दी भद्दी गाली देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को धानापुर थाने पहुंचकर पंचायत संघ के अधिकारियों ने लिखित शिकायत किया। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया। जिसे लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लामबंद होने लगे है। शनिवार को डीपीआरओ के नाम से एडीपीआरओ राजेन्द्र प्रताप सिंह को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने पत्रक सौपा। समस्या का समाधान नहीं होने पर 7 जूलाई से कलम बंद कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगा है। चेताया कि समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जिले के साथ प्रदेश भर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ आन्दोलन के लिये मजबूर हेागा। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह,जिला महामंत्री पवन दूबे,एडीओ पंचायत राजेश सिंह, संजय यादव,मिथिलेश सिंह,डीडीओ राजेश सिंह,राजेश दीक्षित,कमलेश,विकास,महेन्द्र यादव,शशीकांत,अरविंद गौतम सहित अन्य रहे।

Previous article राजस्व संबधित समस्याओं को समय से करे निस्तारण: तहसीलदार
Next article सकलडीहा में कर्बला से लेकर मुख्य मार्ग पर जलभरॉव से फजीहत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page