Home चंदौली पुलिस लाइन के सामने सेवखर कला में बनेगा जिला कारागार

पुलिस लाइन के सामने सेवखर कला में बनेगा जिला कारागार

0
पुलिस लाइन के सामने सेवखर कला में बनेगा जिला कारागार
पुलिस लाइन के सामने सेवखर कला में बनेगा जिला कारागार

एसडीएम कुंदन राज कपूर विभागीय अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण करते हुए

सकलडीहा।भोजापुर स्थित नवनिर्मित पुलिस लाइन के सामने सेवखर कला में जिला कारागार के लिये भूमि का शनिवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान 19 बिंदू पर विस्तार से जानकारी लिया गया। जमीन की गहराई और बिजली की तार और पोल,कृषक भूमि और सरकारी भूमि आदि सहित अन्य विंदूओं पर अधिकारियों से चर्चा किया गया। जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जायेगा। करीब सौ बीघा में जिला कारागार बनाये जाने का प्रस्ताव है।
लम्बे समय से जिला कारागार बनाने की कवायद जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। पूर्व में जिला कारागार के लिये बर्थरा वाया फरसंड मोहनपुर मांटी गांव मार्ग पर जिला कारागार बनाने के लिये तत्कालीन जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे सहित जेल अधीक्षक की ओर से निरीक्षण किया गया था। लेकिन उक्त भूमि मानक के अनुसार नहीं होने के कारण नवनिर्मित पुलिस लाइन के समीप जिला कारागार बनाने की कवायद शुरू किया गया है। इस क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बिजली,पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग के साथ सेवखर कला में भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला मुख्यालय और न्यायालय से दूरी रेलवे लाइन,अस्पताल,विद्यालय, हास्पीटल आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बिजली विभाग की लगी बिजली पोल तार और पीडब्ल्यूडी विभाग से कितना मिट्टी पाटे जाने आदि के बारे में भी प्रस्ताव बनाया गया।इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि पुलिस लाइन के सामने जिला कारागार बनाये जाने को लेकर भूमि का निरीक्षण किया गया। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जायेगा। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक अखिलेश मिश्रा,लेखपाल सुशील सिंह, जेई सुदामा यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article नाला निर्माण के दौरान टूटी कई उपभोक्ताओं का पेयजल कनेक्शन
Next article लघु नाट्य के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण पर किया जागरूक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page