Home क्राइम बंद कमरे में फांसी लगाकर छात्रा ने किया खुदकुशी

बंद कमरे में फांसी लगाकर छात्रा ने किया खुदकुशी

0
बंद कमरे में फांसी लगाकर छात्रा ने किया खुदकुशी

मानसिक रूप से बिमार थी कक्षा 5 की नाबालिग छात्रा

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर छात्रा का निकाला शव

घटना स्थल पर सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल करते हुए

सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में मानसिक रूप से बिमार कक्षा पांच की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है। घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
ओरवा गांव निवासी सत्तार अहमद के पांच पुत्र मुमताज उर्फ बुल्लू,सुल्ताज,अली हुसैन,सेराज, मेराह है। मेराज को छोड़कर सभी भाई मुम्बई में सिलाई करके परिवार का भरण पोषण करते है। मेराज घर से दूर गांव में परिवार लेकर रहता है। सुल्ताज की पत्नी नूरजहां बेगम तीन बेटियों रूक्साना,रूक्सार और रूबाना और दो बेटा जावेद और रमजान के साथ घर पर रहती है। रूक्साना को छोड़ मां और बेटिया सभी खेत में काम के लिये गयी हुई थी। बेटा सकलडीहा में पढ़ाई के लिये गया था। घर पर अकेली मानसिक रूप से बिमार 13 वर्षीय रूक्साना कमरे को अंदर से बंद करके लोहे की गाटर में फांसी लगाकर झुल गयी। गुरूवार को शहीद बाबा के मजार पर जाने के लिये गांव की लड़किया उसे बुलाने आयी थी। दरवाजा नहीं खुलने पर उसके दादा और मां को सुचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इस बाबत कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई की जायेगी।

Previous article सीएम से मिलने जा रहे आन्दोलनकारियों को प्रशासन ने रोका
Next article बिजली मेगा कैंप में तीन लाख की हुई राजस्व वसूली 68 निस्तारण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page