मेगा कैंप
सकलडीहा एक्सीइन कार्यालय पर मेगा कैंप में समस्या का निस्तारण करते हुए अधिकारी
सकलडीहा।पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से आगामी 17 जुलाई से 19 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर मेगा कैंप शिविर का आयोजन किया गया है। गुरूवार को एक्सीएन कार्यालय पर मेगा कैंप में 350 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। जिसमें 68 उपभोक्ताओं की समस्या को दूर किया गया। इस दौरान 3 लाख रूपये राजस्व की वसूली किया गया।
बिजली विभाग की ओर से उपभेाक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इसके लिये शासन के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सौ प्रतिशत शिकायतों का कैंप स्थल पर ही निस्तारण का निर्देश है। इस क्रम में पहले दिन कैंप कार्यालय पर बकाया बिल जमा करने,बिजली चोरी ,राजस्व निर्धारण ,विद्या परिवर्तन, बिल संसोधित,खराब मीटर सहित ओटीएस योजना के तहत कुल 350 उपभोक्ताओं का पंजीयन किया गया। जिसमें 68 उपभोक्ताओं का समस्या का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 3 लाख राजस्व की वसूली किया गया। इस बाबत एक्सीईएन विपिन कुमार ने बताया कि मेगा कैंप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी समस्या का त्वरित निस्तारण करा ले। इस मौके पर अधीशासी अभियंता महेन्द्र मिश्रा,एसडीओ सियाराम यादव,सुधीर,मदन गोपाल श्रीवास्तव,जेई मनीष कुमार,घनश्याम,इन्द्रजीत,विपिन,
