Home चंदौली सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्या

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्या

0
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्या
सकलडीहा तहसील सभागार में एडीएम ने सुनी फरियादियो की फरियाद

सकलडीहा। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 76 प्रार्थना पत्र में मौके पर 6 का निस्तारण किया गया। एडीएम ने सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को समय से प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव फरियादियों से रूबरू रहे। इस दौरान एडीएम राजेश कुमार पहुंचकर फरियादियों का क्रमश: प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए मौके पर 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। अधिकारियों को चेताया कि कोई फरियादी एक ही समस्या को लेकर बार बार नहीं आये। अन्यथा संबधित विभाग के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजा जायेगा। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राजकपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,सीओ रघुराज,नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार,बीडीओ विजय कुमार सहित अन्य रहे।

Previous article डिप्टी सीएम और मंत्री से मिला पटवा समाज का प्रतिनिधि मंडल
Next article बैंक बकायेदार की तहसील प्रशासन ने जमीन किया कुर्क
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page