Home अध्यात्म सकलडीहा से डाक बंम सहित कावरियों का जत्था बोल बंम रवाना

सकलडीहा से डाक बंम सहित कावरियों का जत्था बोल बंम रवाना

0
सकलडीहा से डाक बंम सहित कावरियों का जत्था बोल बंम रवाना
सकलडीहा से डाक बंम सहित कावरियों का जत्था बोल बंम रवाना

सकलडीहा से कावरियों का जत्था बोलबंम के लिये जाते हुए

सकलडीहा। सावन माह में शासन की ओर से कावरियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को सकलडीहा कस्बा से कावड़ियों का जत्था कोतवाली पुलिस के निगरानी में रवाना हुआ। इस दौरान गाजा बाजा के साथ पुलिस प्रशासन के लोगों ने कावरियों को रास्ते भर स्वागत में जुटे रहे।
सावन के दूसरे सोमवार को बोलबंम पहुंचने के लिये सकलडीहा से डाकबंम और कावरियों का जत्था एक साथ पूरे कस्बा में भ्रमण करते हुए बोलबंम का नारा लगाते हुए तहसील मुख्यालय से रवाना हुआ। कावरियों की सुरक्षा को लेकर नवागत कोतवाल अतुल प्रजापति पुलिस सुरक्षा के साथ स्वागत करते हुए रवाना किया। इस दौरान कावड पैदल यात्रा में महिला और बच्चे भी शामिल रहे। कावड़ यात्रा में शामिल कावरिया सकलडीहा कस्बा के सम्मे माता मंदिर,काली माता मंदिर,दुर्गा मंदिर और महेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन पूजन के साथ बैजनाथ धाम के लिये रवाना हुए। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कावरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्वागत के साथ रवाना किया जा रहा है। इस मौके पर कोतवाल अतुल प्रजापति,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,अरविंद कुमार,अखिलेश पटवा,सुनीता,मनोज यादव,संजीव,बबलू,राहुल,राजन सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article बैंक बकायेदार की तहसील प्रशासन ने जमीन किया कुर्क
Next article राजस्व मामलों का निस्तारण में तहसील प्रशासन पर मनमानी का आरोप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page