Home चंदौली समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर एडीएम ने केन्द्र का किया निरीक्षण

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर एडीएम ने केन्द्र का किया निरीक्षण

0
समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर एडीएम ने केन्द्र का किया निरीक्षण
समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर एडीएम ने केन्द्र का किया निरीक्षण

सकलडीहा इंटर कॉलेज में परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते हुए एडीएम राजेश कुमार साथ में सीओ और तहसीलदार

सकलडीहा। पूरे जिले में रविवार को सुबह साढ़े नौबजे से साढ़े बारह बजे तक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होना है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर शनिवार केा अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सकलडीहा और चहनिया में चयनित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
सकलडीहा इंटर और सकलडीहा पीजी कॉलेज के साथ चहनिया में बृजनंदनी और बलुआ में बाल्मिकी इंटर कॉलेज सहित अन्य तहसीलों में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर सेंटर बनाये गये है। जिसमें कुल 11 हजार 556 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम के निर्देश पर सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक के सेंटरों पर एडीएम राजेश कुमार सीओ रघुराज,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ केन्द्र पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।। सीसी कैमरे आदि के बारे में जानकारी लिया। परीक्षा सेंटर पर छाया, पानी,बिजली आदि की जानकारी लिया। इसके अलावा परीक्षा सेंटर से दो सौ मीटर के अंदर सभी जनसेवा केन्द्र,फोटो स्टेट और स्टेशनरी की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा सेंटर से पूर्व परीक्षार्थियों के बाइक और वाहनों को खड़ा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय,सत्यमूर्ति ओझा,वाइस चेयरमैन डा.अखिलेश अग्रहरी,त्रिभुवन नारायण सिंह,प्रबंधक पंकज पांडेय,देवचंद राम सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article अमावल वाया चतुर्भुजपुर पुलिया टूटकर धसने से दुर्घटना की संभावना
Next article ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page