फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान टिमिलपुर में टूटी जल निगम की पाइप से सड़क झील में तब्दील
सकलडीहा। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण टिमिलपुर गांव के समीप बीते एक साल में कई बार जल निगम की पाइप टूट गयी है। बीते एक माह से महेश्वर मंदिर के समीप जल निगम की पाइप टूटने से सड़क झील में सुबह शाम तब्दील हो जा रहा है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य में सावधानी बरते नहीं जाने से उपभोक्ता पेयजल की समस्या से परेशान है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। जिला प्रशासन से समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की मांग किया है।
सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर में जल निगम की दो ट्यूववेल है। एक ट्यूववेल में कनेक्शन नहीं होने के कारण मात्र एक ट्यूववेल से तीन लाख लीटर की पानी टंकी को भरने में छ: से आठ घंटा लग जाता है। जिससे मात्र दो बार ही सकलडीहा कस्बा,टिमिलपुर,नागेपुर,तेन्दु