Home ब्रेकिंग यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी:30 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी:30 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट

0
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी:30 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी:30 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ समेत कई शहरों में तेज बारिश की चेतावनी

लखनऊ। लखनऊ सहित पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो दिन से हो रही बारिश ने उमसभरी गर्मी से राहत दी है। शनिवार को 33.3°C दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है। लोगों को यात्रा और खुले में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।लखनऊ में भी जमकर बरसेंगे बादल, रविवार को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है।तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी इन जिलों में प्रतापगढ़, जौनपुर,वाराणसी, गाजीपुर,चन्दौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3–4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

Previous article उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला बिना अनुमति के ड्रोन संचालन करने पर होगी कार्यवाई
Next article आवारा पशु को बचाने में बाइक सवार गिर कर घायल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page