Home चंदौली रक्षा बंधन त्योहार को लेकर सैंपलिंग विभाग ने किया छापेमारी

रक्षा बंधन त्योहार को लेकर सैंपलिंग विभाग ने किया छापेमारी

0
रक्षा बंधन त्योहार को लेकर सैंपलिंग विभाग ने किया छापेमारी
रक्षा बंधन त्योहार को लेकर सैंपलिंग विभाग ने किया छापेमारी

दुकानों में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के लिये दुकानदारों को किया जागरूक

रक्षा बंधन पर मिलावटी खाद पदार्थो का उपयोग न करने का दिया सलाह

सकलडीहा कस्बा में मिठाई दुकान से सैम्पल लेते हुए डिप्टी कमिश्नर कुलदीप कुमार और चीफ इंस्पेक्टर

सकलडीहा। रक्षा बंधन त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थो को लेकर शासन प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश है। मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर फूड कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा कस्बा के विभिन्न दुकानों पर छापेमारी किया गया। इस दौरान मिठाई छेना सहित अन्य खाद्य पदार्थ के नमूना लिया गया। पुलिस टीम के साथ छापेमारी को लेकर कस्बा के दुकानदारों में खलबली मच गया।
बिहार सहित अन्य जनपदों से भारी मात्रा में मिलावटी खोवा, दूध, पनीर और छेना का लम्बी खेप जिले में आने की सूचना पर खाद औषधि विभाग के अधिकारी अलर्ट है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर फूड कुलदीप सिंह की ओर से सकलडीहा के तीन मिठाई की दुकानों पर छापेमारी किया गया। जहां से छेना, मिठाई, खोवा सहित अन्य खाद पदार्थो के नमूना लिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों के गोदाम में पहुंचकर खाने की सामानों की जांच पड़ताल किया। दुकानदारों से दुकान से लेकर गोदाम तक साफ सफाई के लिये विशेष निर्देश दिया। मिलावटी खाद पदार्थ का इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दिया। इस बाबत डिप्टी कमिश्नर फूड कुलदीप सिंह ने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया जायेगा। शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जायेगा। इस मौके पर चीफ फूड इंस्पेक्टर केएन त्रिपाठी, फूड इंस्पेक्टर रणवीर यादव, लालजी यादव,अरविंद कुमार सहित अन्य रहे।

Previous article हर हर महादेव की जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
Next article बाढ़ की स्थिती को लेकर जिलाप्रशासन व तहसील प्रशासन अलर्ट,खुला कन्ट्रोल रूम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page