Home चंदौली पेयजल समस्या को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

पेयजल समस्या को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

0
पेयजल समस्या को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन
पेयजल समस्या को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में एक सप्ताह से रहा पेयजल आपूर्ति ठप

पेयजल आपूर्ति बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानदार

सकलडीहा। फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ा हुआ है। जिसके कारण दुकानदार सहित गांव के पच्चास हजार लोग सुबह शाम पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। बुधवार को सुबह सकलडीहा सघन तिराहे के दर्जनों दुकानदारों ने पेयजल की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराये जाने की मांग किया। एसडीएम ने सुबह तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने का आश्वासन दिया।
टिमिलपुर में जल निगम की तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा, तेन्दुईपुर,टिमिलपुर,नागेपुर,सिरोहुपुर,ईटवा,तेन्दुई गांव के करीब पच्चास हजार से अधिक लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति होती है। फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही से टिमिलपुर में जल निगम की पाइप बीते एक सप्ताह से पूर्व क्षतिग्रस्त होगया था। जिसके कारण टिमिलपुर मुख्य मार्ग पर हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। जिससे पेयजल आपूर्ति कस्बा सहित अन्य गांवों में ठप होने पर पानी की बूंद बूंद के लिये हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लाइन कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। बुधवार को सुबह दुकानदारों ने पेयजल आपूर्ति बहाल कराये जाने की मांग को लेकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर विरोध जताया। जिला प्रशासन से आपूर्ति बहाल कराये जाने की मांग किया। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को बताया गया है। शाम तक मरम्मत होने के बाद सुबह तक आपूर्ति शुरू करा दिया जायेगा। इसमौके पर विरोध जताने वालों में हिन्दू युवा वाहिनी नेता राहुल कश्यप,अनिल गुप्ता,धमेन्द्र,राजू,गोलू पांडेय,जिलाउ,विनोद,सुरेन्द्र यादव,विशाल,पिंटू, हजारी सोनकर आदि रहे।

Previous article सकलडीहा में कीचड़ युक्त मार्ग पर पैदल चलना हुआ दूभर
Next article फोरलेन सड़क और नाला निर्माण का विधायक ने किया निरीक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page