सकलडीहा।विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम सभा सकलडीहा में मिनी सचिवालय लम्बे समय से माली हालत में पड़ा हुआ था। सचिवालय में पूर्व में अवैध अतिक्रमण होने से निर्माण कार्य भी बाधित पड़ा हुआ था। जिसके कारण मिनी सचिवालय का संचालन ठप पड़ा था। ग्राम प्रधान मंजू वर्मा की ओर से मिनी सचिवलाय का कायाकल्प किया जा रहा है। इसको लेकर फर्स पर लाखों की लागत से इंटर लॉकिंग लगाया जा रहा है।
शासन की ओर से मिनी सचिवालय को डिजिटल बनाने का कवायद तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत मिनी सचिवालय पर सीसी कैमरा से लेकर ऑन लाइन प्रमाण पत्र,सीएचसी की सारी सुविधा,ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,कुटुंब परिवार का नकल आदि की सुविधा शुरू कराया गया है। इसके तहत मिनी सचिवालय केा अपडेट करने का निर्देश है। इसके बाद भी सकलडीहा मिनी सचिवालय लम्बे समय से असुविधा का शिकार बना हुआ था। सचिवालय पर कंप्यूटर लगाकर पंचायत सहायक को बैठा दिया गया था। लेकिन सचिवालय का रंग रोगन तो दूर सचिवालय परिसर में आने जाने की सुविधा और साफ सफाई नहीं होने से लोगों की समस्या बनी हुई थी। प्रधान को अपने निजी भवन में पंचायत कार्यालय का संचालन करना पड़ता था। जिसके कारण काफी ग्रामीणेां को काफी असुविधा होता था। जिसे देखते हुए ग्राम प्रधान की ओर से लाखों रूपये खर्च करके सचिवालय में इंटर लॉकिंग कार्य शुरू कराया गया है। इस बाबत ग्राम प्रधान मंजू वर्मा ने बताया कि सचिवालय पर सुलभता के साथ ग्रामीण आने जाने लगे। वहां पर बैठकर ऑनलाइन सुविधा का लाभ् ले सके। इसके लिये मिनी सचिवालय का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
