Home चंदौली सकलडीहा मिनी सचिवालय का लाखों की लागत से कायाकल्प में जुटी प्रधान

सकलडीहा मिनी सचिवालय का लाखों की लागत से कायाकल्प में जुटी प्रधान

0
सकलडीहा मिनी सचिवालय का लाखों की लागत से कायाकल्प में जुटी प्रधान



सकलडीहा।विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम सभा सकलडीहा में मिनी सचिवालय लम्बे समय से माली हालत में पड़ा हुआ था। सचिवालय में पूर्व में अवैध अतिक्रमण होने से निर्माण कार्य भी बाधित पड़ा हुआ था। जिसके कारण मिनी सचिवालय का संचालन ठप पड़ा था। ग्राम प्रधान मंजू वर्मा की ओर से मिनी सचिवलाय का कायाकल्प किया जा रहा है। इसको लेकर फर्स पर लाखों की लागत से इंटर लॉकिंग लगाया जा रहा है।
शासन की ओर से मिनी सचिवालय को डिजिटल बनाने का कवायद तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत मिनी सचिवालय पर सीसी कैमरा से लेकर ऑन लाइन प्रमाण पत्र,सीएचसी की सारी सुविधा,ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,कुटुंब परिवार का नकल आदि की सुविधा शुरू कराया गया है। इसके तहत मिनी सचिवालय केा अपडेट करने का निर्देश है। इसके बाद भी सकलडीहा मिनी सचिवालय लम्बे समय से असुविधा का शिकार बना हुआ था। सचिवालय पर कंप्यूटर लगाकर पंचायत सहायक को बैठा दिया गया था। लेकिन सचिवालय का रंग रोगन तो दूर सचिवालय परिसर में आने जाने की सुविधा और साफ सफाई नहीं होने से लोगों की समस्या बनी हुई थी। प्रधान को अपने निजी भवन में पंचायत कार्यालय का संचालन करना पड़ता था। जिसके कारण काफी ग्रामीणेां को काफी असुविधा होता था। जिसे देखते हुए ग्राम प्रधान की ओर से लाखों रूपये खर्च करके सचिवालय में इंटर लॉकिंग कार्य शुरू कराया गया है। इस बाबत ग्राम प्रधान मंजू वर्मा ने बताया कि सचिवालय पर सुलभता के साथ ग्रामीण आने जाने लगे। वहां पर बैठकर ऑनलाइन सुविधा का लाभ् ले सके। इसके लिये मिनी सचिवालय का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।

Previous article सैकड़ों की संख्या में कूड़े की ढ़ेर में फेका गया आधार कार्ड
Next article गंदगी के अंबार से पटा टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page