पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार से तिरंगा यात्रा निकालते शिक्षक और बच्चे
सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार से 78 फीट लम्बा तिरंगा यात्रा शुक्रवार को शिक्षक और बच्चों ने संयुक्त रूप से निकालकर पूरे कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान तिरंगे की आन बान शान पर नारा लगाते हुए बच्चों ने राष्ट्रहित का संकल्प दोहराया। विद्यालय की ओर से निकाली गयी लम्बी तिरंगा झंडा लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 78 फीट लंबा तिरंगा झंडा लेकर बच्चों ने शिक्षकों के साथ प्रभात फेरी प्रभारी पूरे कस्बा में किया। इस तिरंगा यात्रा में शिक्षकों के साथ कस्बा के व्यापारी और सामाजसेवी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में मां भारती और स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के सम्मान में भारत माता की जय, बंदे मातरम् आदि नारों से कस्बा गुंजायमान होगया। अंत में बच्चों ने वाद विवाद ,भाषण, निबंध आदि की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय को तिरंगे झंडे पोस्टर बैनर आदि से सजाया गया । प्रधानाध्यापक अरूण रत्नाकर ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे और शिक्षक सहित अभिभावकों को तिरंगे की सम्मान के लिये संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरूण रत्नाकर,ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद ,सतीश कुमार, सुरेश कुमार मृत्युंजय ,झम्मन आदि मौजूद रहे।
