0
दो माह से धरना पर बैठने के बाद भी खेल मैदान जलमग्न

भाकपा माले ने तहसील प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

जलभरॉव के कारण खेल ग्रांउड में संचालित स्कूल में पठन पाठन बाधित

सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान जलमगन होने के कारण संचालित बंद पड़ा विद्यालय

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान महीनों से जलमग्न है। जिसके कारण खेल परिसर के समीप संचालित स्कूल बंद पड़ा हुआ है। बच्चों का पठन पाठन ठप है। भाकपा माले खेल मैदान की जलनिकासी सहित 23 सूत्री मांगों को लेकर बीते दो माह से तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हुए है। इसके बाद भी तहसील और जिला प्रशासन समस्याओं को लेकर अनजान बने हुए है। जिसे लेकर भाकपा माले ने विरोध जताया है। समस्याओं के निस्तारण होने तक आन्दोलन जारी रखने और स्कूल में पठन पाठन शुरू कराने की मांग किया है।
भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन की ओर से धानापुर के नरौली के 14 दलित परिवारों को सिलिंग की आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाने और राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज कराने और सकलडीहा इंटर कॉलेज की खेल मैदान में जलमग्न होने की समस्या से निजात दिलाने सहित 23 सूत्री मांगों को लेकर बीते दो माह से अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन जहां बाढ़ राहत सामाग्री वितरण और सहयोग के नाम पर कोरमपूर्ति कर रहा है। वही इंटर कॉलेज का खेल मैदान जलमग्न होने से खेल मैदान में संचालित विद्यालय बंद पड़ा हुआ है। खेल मैदान में जहरीले जंतु और घासफूस जम जाने से बच्चों को खतरा बना रहता है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन न तो समस्याओ से निजात दिलाने की कवायद कर रहा है। न तो बच्चों को पठन पाठन शुरू कराये जाने को लेकर सूधि ले रहा है। भाकपा माले के पदाधिकारियों ने समस्याओ के निस्तारण होने तक अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे रहने की चेतावनी दिया। इस मौके पर धरना पर श्रवण कुशवाहा,रमेश राय,सदानंद बनवासी,नगीना देवी ,अंजना देवी, रेखा भारती, आदि लोग मौजूद रहे ।

Previous article 78 फीट लम्बा तिरंगा झंडा के साथ बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Next article कॉलेज रोड से लेकर कस्बा में जलभरॉव से राहगीरों को परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page