Home चंदौली कॉलेज रोड से लेकर कस्बा में जलभरॉव से राहगीरों को परेशानी

कॉलेज रोड से लेकर कस्बा में जलभरॉव से राहगीरों को परेशानी

0
कॉलेज रोड से लेकर कस्बा में जलभरॉव से राहगीरों को परेशानी
कॉलेज रोड से लेकर कस्बा में जलभरॉव से राहगीरों को परेशानी

सकलडीहा तहसील और सम्मे माता मंदिर मार्ग पर लगा जलभरॉव

सकलडीहा। तहसील प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारियों की लाख कवायद के बाद भी कस्बा और तहसील मार्ग पर जलभरॉव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कस्बा और सम्मे माता मंदिर मार्ग पर जलभरॉव की स्थित उत्पन्न होने से महिलाओं और स्कूली छात्रों को आने जाने में परेशानी हो रही है। रक्षा बंधन के त्योहार पर महिलाओं को बरसात के पानी से होकर गुजरना पड़ा। व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव को कोसते रहे।
सकलडीहा कस्बा के नागेपुर और टिमिलपुर के मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाने वाली रोड पर बीते कई माह से जलभरॉव की समस्या से कस्बावासी जूझ रहे है। जिलाधिकारी की सख्ती पर कस्बा के मुख्य मार्ग पर भस्सी डालकर कोरपमूर्ति कर लिया गया। इसके बाद भी जल निकासी का उचित प्रबंध नही होने से पुन: कस्बा के मुख्य मार्ग से लेकर सम्मे माता मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। रक्षा बंधन की त्योहार पर महिलाओं को कस्बा में रक्षा सूत्र और मिठाई की खरीदारी के दौरान काफी समस्या हुई। दूर दराज से आने जाने वाले राहगीर और महिलायें प्रधान और सचिव को कोसते हुए नजर आयी। कई महिलायें जलभरॉव से बच कर आने जाने के दौरान गिरकर चोटिल होगयी। इसके बाद भी जलभरॉव की स्थिती बनी हुई है। वही व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जलभरॉव मार्ग पर होने के कारण महिलायें दुकान के सामने खड़ा नहीं हो पा रही थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, पुष्कर रस्तोगी,इकरान,बरकत,मुकीद,सागीर,मुन्ना गुप्ता, पुनीत गुप्त ने जिला प्रशासन से कस्बा में जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने व सड़क मरम्मत की मांग उठाया।

Previous article
Next article राखी की खरीदारी की लिये उमड़ी कस्बा में महिलाओं की भीड़
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page