Home क्राइम पत्नी पर संदेह के कारण आरोपी पति ने फावड़े से प्रहार कर किया हत्या

पत्नी पर संदेह के कारण आरोपी पति ने फावड़े से प्रहार कर किया हत्या

0
पत्नी पर संदेह के कारण आरोपी पति ने फावड़े से प्रहार कर किया हत्या
पत्नी पर संदेह के कारण आरोपी पति ने फावड़े से प्रहार कर किया हत्या

कोतवाली पुलिस की कुचमन स्टेशन से आरोपी युवक को दोपहर में किया गिरफ्तार

पत्नी के बेवफाई के कारण आरोपी युवक रहता था क्षुब्ध, माइका पक्ष के लोगों ने आरोप बताया निराधार

कोतवाली में गिरफ्तार पत्नी के हत्या का आरोपी पुलिस टीम के साथ

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव में मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे फावड़े से प्रहार कर अपने तीस वर्षीय पत्नी क्रीम कला देवी की हत्या कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। बुधवार को दोपहर में कोतवाली पुलिस ने अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन स्टेशन हाल्ट से दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। पूछताथ के दौरान आरोपी युवक ने पत्नी का अवैध संबध के संदेह होने पर हत्या की बात कबूल किया। पुलिस ने आरोपी युवक को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
बथावर गांव के स्व. जामवंत यादव का पुत्र भगवान दास की शादी वर्ष 2011 में बलुआ के हिनौता गांव में स्व. धर्मराज की बेटी क्रीमकला से हुई थी। भगवान दास को एक 11 वर्ष का पुत्र विराट और 6 वर्ष की एक पुत्री सृष्टि है। भगवान दास गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। गाड़ी चलाने के सिलसिले में कई दिनों तक बाहर रहता था। बीते कई दिनों से पत्नी पर किसी से बात करने के संदेह को लेकर उसके और पत्नी के बीच विवाद होता था। मंगलवार को इसी संदेह को लेकर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद 112 पर पुलिस को सूचित करके फरार होगया। घटना को लेकर एसपी आदित्य लाग्हें के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी कोतवाल अतुल प्रजापति के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबीश में जुटी थी। मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को कुचमन रेलवे स्टेशन के हाल्ट से भागने के फिराक पर दबीश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने पूछताथ में बताया कि पत्नी का अवैध संबध होने के कारण हत्या की बात कही। आरोपी युवक पूर्व में भी एक छात्र पर 11 पूर्व अपने पांच साथियों के साथ गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल अतुल प्रजापति,दरोगा दिनेश राम,लक्ष्मीकांत मिश्रा,गोपाल तिवारी,रोहित गौंड,प्रश्विन दूबे,अमित यादव,संदीप रहे।

Previous article अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Next article जोड़े नाग नागिन से बाल बाल बचे पति पत्नी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page