Home चंदौली महिला सशक्तिकरण योजना से निराश्रित महिलायें हुई आत्मनिर्भर

महिला सशक्तिकरण योजना से निराश्रित महिलायें हुई आत्मनिर्भर

0
महिला सशक्तिकरण योजना से निराश्रित महिलायें हुई आत्मनिर्भर

महिला सशक्तिकरण योजना से निराश्रित महिलायें हुई आत्मनिर्भर

ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योजना के तहत जानकारी देते हुए अधिकारी

सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय पर गुरूवार को मुख्यमंत्री योजना के तहत संचालित योजनाओं को लेकर अमर ज्योति संस्था की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ विजय कुमार सिंह और महिला पुलिस अधिकारियों की ओर से किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योजना के तहत गांव की हर महिलाये आत्मनिर्भर और सबल हो रही है। वही महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा कुशवाहा व रंजना ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इसके पूर्व महिला हेड कांस्टेबल रीमा यादव व निदेशक प्रेमचंद ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम, यौन उत्पीड़न, महिला हेल्पलाइन 1090, 181, वन स्टॉप सेंटर एम विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति सभी को विस्तार रूप से जागरूक किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व समुदाय स्तर पर छोटे-छोटे अपराधों को की पहचान करते हुए उसको रोकने हेतु पहल के प्रति जानकारी दिया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार,आकाश मौर्या,चिंतामणि, कालिंदी यादव, सरिता यादव व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Previous article जोड़े नाग नागिन से बाल बाल बचे पति पत्नी
Next article पेयजल आपूर्ति ठप होने पर कस्बावासियों ने जताया विरोध
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page