Home क्राइम पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में व्यूटी पार्लर संचालिका बरामद

पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में व्यूटी पार्लर संचालिका बरामद

0
पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में व्यूटी पार्लर संचालिका बरामद
पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में व्यूटी पार्लर संचालिका बरामद

सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप से रविवार को दोपहर में घर जाते समय एक व्यूटी पार्लर संचालिका का अपहरण होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें की तत्परता से सोमवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा रेलवे स्टेशन से संचालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। जिसकी मेडिकल मुआयना सहित अन्य कार्रवाई करते हुए परिजनों को अवगत कराया गया है। संचालिका के उपर कई लोगों का पैसा बकाया होने से काफी दिनों से परेशान थी। जिसे लेकर संचालिका ने खुदकुशी करने का मन बनाया था। चंदौली सदर कोतवाली के एक गांव की एक युवती सकलडीहा कस्बा में व्यूटी पार्लर का संचालन करती है। बीते दिनों घर में शादी होने पर कई लोगों से कर्ज लेकर काम किया था। परिजनों की ओर से कर्ज का पैसा नही देने से काफी परेशान थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति ने बताया कि युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपहरण की सूचना निराधार है।

Previous article स्वतंत्रता संग्राम सेनानीय यादगार दिवस की तैयारी शुरू
Next article भोजापुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page