Home क्राइम बोलेरो के धक्के से बाइक सवार तीन घायल,दो की हालत गंभीर

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार तीन घायल,दो की हालत गंभीर

0
बोलेरो के धक्के से बाइक सवार तीन घायल,दो की हालत गंभीर
बोलेरो के धक्के से बाइक सवार तीन घायल,दो की हालत गंभीर
सकलडीहा। कस्बा के प्रतीक्षा हॉस्पिटल के समीप बोलेरो बाइक की जबरजस्त भिड़ंत हो गई। जिसमे बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए है। घायल में दो युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घरचित गांव निवासी रामकृपाल राम के दो पुत्र बादल कुमार (22) और मनीलाल राम (25) मनियारपुर गांव निवासी अपने निजी रिश्तेदार चंदन कुमार (28) पुत्र जमुना के साथ सकलडीहा कस्बा से अपने घर घरचित गांव जा रहे थे।। तभी कस्बा के प्रतीक्षा हास्पिटल के समीप चन्दौली की ओर से आ रही तेज गति बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनो युवक सड़क पर गिर पड़े ओर बुरी तरह जख्मी हो गए। इसमे बाइक सवार चंदन कुमार और बादल कुमार को सिर में गंभीर चोट आई है। राहगीरो और आसपास के लोगो ने गंभीर हालत देख 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया ।वही चिकित्सक ने तीनो घायलों का प्राथमिक उपचार करना शुरू कर दिया वही घायलों की हालत गंभीर देखते हुए तीनो घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।वही इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो की खोजबीन में जुट गई है।
Previous article 78 दिनों से अनिश्चित कालीन धरना के बाद भी अधिकारी मौन: प्रवक्ता: समर्थन
Next article सकलडीहा में हाइवे निर्माण के दौरान उड़ती धूल गरदा से परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page