Home चंदौली ऑनलाइन आवेदन पर अंश निर्धारण की समस्या होगी दूर:एसडीएम

ऑनलाइन आवेदन पर अंश निर्धारण की समस्या होगी दूर:एसडीएम

0
ऑनलाइन आवेदन पर अंश निर्धारण की समस्या होगी दूर:एसडीएम



सकलडीहा।तहसील भर में अंश निर्धारण की समस्या से लेकर किसान सुबह से शाम तहसील का चक्कर काट रहे है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिये एसडीएम अनुपम मिश्रा ने अधिवक्ता और राजस्व कर्मियों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान बीस दिनों के अंदर अंश निर्धारण की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। बगैर ऑनलाइन आवेदन निर्धारण की शिकायत मिलने पर पटल सहायक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर संयुक्त बार के अधिवक्ताओ ने भिन्न भिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा किया।
अंश निर्धारण में भारी गड़बड़ी हुई है। किसी के जमीन का अंश ज्यादा तो किसी का कम होगया है। किसी का नाम वरासत के बाद भी गलत होने व नाम संशोधन जैसी समस्या को लेकर किसान से लेकर तहसील के संयुक्त बार के अधिवक्ता परेशान है। इसको लेकर बीते दिनों सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के सामने समसया उठाया था। जिसे लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने तहसील के अधिकारी और राजस्व टीम के साथ अधिवक्ताओं की संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान एसडीएम ने शासन की ओर से जारी अंश सुधार के लिए भूलेख खतौनी अंश त्रुटि सुधार पोर्टल लांच किया है। ऐप के माध्यम से या जन सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शपथ पत्र के साथ करने पर बीस से एक माह के अंदर समस्या दूर करने को आश्वासन दिया। 38 टू के तहत भिन्न भिन्न समस्याओं का निस्तारण करने को बताया। अंत में किसी प्रकार की समस्या लेखपाल, कानूनगों की ओर से होने पर तुरंत शिकायत लिखित रूप से करने को बताया। अंत में अधिवक्ताओं ने एसडीएम के इस पहल का सराहना करते हुए समस्या का शीध्र से शीध्र समाधान कराये जाने की मांग किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार आरिफ अहमद,दिनेश चन्द्र शुक्ल,अधिवक्ता अजय कुमार सिंह,कुबेरनाथ सिंह,यशवंत सिंह यादव,राजकुमार सिंह,मनोज पांडेय,नितिन तिवारी,रामराज यादव,उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह,हजारी सिंह,श्रीकांत सिंह,अतुल तिवारी,शिवपूजन राम,अजय रंजन,अरूण कुमार,राजेश पाल,संजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Previous article राज्य स्तरीय बाली बाल प्रतियोगिता की तैयारी तेज
Next article नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 9 फरवरी को
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page