Home दिल्ली शिक्षा मित्रों को कैशलेस इलाज की घोषणा पर मंत्री अनिल राजभर का स्वागत

शिक्षा मित्रों को कैशलेस इलाज की घोषणा पर मंत्री अनिल राजभर का स्वागत

0
शिक्षा मित्रों को कैशलेस इलाज की घोषणा पर मंत्री अनिल राजभर का स्वागत
शिक्षा मित्रों को कैशलेस इलाज की घोषणा पर मंत्री अनिल राजभर का स्वागत

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शिक्षा मित्रों के हर समस्या का निदान कराये जाने का दिया आश्वासन

प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ चंदौली के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत शिक्षा मित्रों के साथ मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए

सकलडीहा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षक दिवस पर बेसिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों, शिक्षामित्रों,अनुदेशकों तथा रसोइयों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों के मानदेय में जल्द संतोषजनक वृद्धि करने की घोषणा किया है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ चन्दौली के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत के नेतृत्व में पीएमओं कार्यालय पहुंचकर शिक्षा मित्रों ने मालाफूल और अंगवस्त्र के साथ मुंह मीठा कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री ने शिक्षा मित्रों की हर समस्या को शीघ्र ही दूर कराये जाने का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन पर पूरे प्रदेश में शिक्षा मित्रों में खुशी की उम्मीद जगी है।
लम्बे समय से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ चन्दौली के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत शिक्षा मित्रों की मानदेय बढ़ाये जाने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ लगातार जुटे हुए है। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर लखनऊ में शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला के साथ जिलाध्यक्ष ने मुलाकात करके सहयोग करने की अपील किया था। जिसपर मंत्री ने कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री से बात करके शिक्षा मित्रों के समस्याओं का निदान करने का अनुरोध किया था। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से शिक्षा मित्र, रसाईया सहित अनुदेशक और शिक्षकों का कैशलेस इलाज देने की घोषणा किया। इसके साथ ही शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय वृद्धि करने का घोषणा की। जिसे लेकर प्रदेश के सभी शिक्षा मित्रो में खुशी है। इस मौक पर जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव,जिलाध्यक्ष वाराणसी अजय सिंह,जिलाध्यक्ष मिर्जापुर सुनील पटेल ,धर्मेन्द्र पांडेय,विनय मिश्रा,संजय जैन,आशुतोष पांडेय,प्रभाकर शर्मा,कमलेश,श्यामनारायण सहित अन्य शिक्षा मित्र मौजूद रहे।

Previous article एंटी रोमियों स्क्वाड टीम ने टेम्पू चालकों को किया जागरूक
Next article मनियारपुर में शोपीश बना आगनबाड़ी केन्द्र और पंचायत भवन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page