Home अध्यात्म सकलडीहा में ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

सकलडीहा में ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

0
सकलडीहा में ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
सकलडीहा में ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

सकलडीहा में कलश यात्रा के दौरान उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्य और पदाधिकारी

सकलडीहा। बंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखण्ड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा बुधवार को सकलडीहा पहुंची। टिमिलपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया । यह यात्रा 1 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों का भ्रमण करेंगी।
कलश यात्रा नौगढ़, चकिया, शहाबगंज, चंदौली और बरहनी ब्लॉक का भ्रमण करते हुए सकलडीहा ब्लॉक में पहुँची, जहाँ सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर पर सकलडीहा चेतना केंद्र पर डॉ. रमा शंकर वर्मा जी के नेतृत्व गायत्री परिजन द्वारा माल्यार्पण और आरती कर स्वागत किया गया ।
ज्योति कलश यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करती हुई अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान पूरा वातावरण गायत्री मंत्र से गुंजायमान रहा। लोगों ने अपने-अपने स्थानों से पुष्पवर्षा कर ज्योति कलश का अभिनंदन किया। सकलडीहा में यात्रा नई कोट सघन क्षेत्र तिराहा से पुनः चेतना केंद्र पर आई शिव मंदिर पर अभिनंदन समारोह का संचालन अवधेश मिश्रा ने किया । शांतिकुंज, हरिद्वार से निकली यह यात्रा चार जोन – पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में विभाजित होकर प्रत्येक जनपद व ब्लॉकों से होती हुई अगले वर्ष पुनः हरिद्वार पहुँचेगी। इस मौके पर पशुराम यादव,रमाशंकर वर्मा, दीपक श्रीवास्तव,विकल जायसवाल,गुरूदयाल मिश्रा,चन्द्रकला सिंह,रीता मौर्या,राधा देवी,सुनीता,रामजनम चौबे,राजेश चौबे,रामप्रसाद पाठक,अपर्ण पांडेय,हरिशंकर मिश्रा,बब्बन यादव,वशिष्ठ मुनी सिंह,रामजनम यादव,परमहंश मौर्य,सत्यनारायण सहित अन्य लोग रहे।

Previous article मनियारपुर में शोपीश बना आगनबाड़ी केन्द्र और पंचायत भवन
Next article प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने निधन पर जताया शोक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page