Home चंदौली भेाजापुर रेलवे स्टेशन पर जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीर

भेाजापुर रेलवे स्टेशन पर जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीर

0
भेाजापुर रेलवे स्टेशन पर जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीर
भेाजापुर रेलवे स्टेशन पर जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीर

भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से परेशान राहगीर व वाहन स्वामी

सकलडीहा। चंदौली से सैदपुर नेशनल हाइवे होने के कारण भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर गेट बंद होने पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण रेलवे क्रासिंग पर वाहनों के होने पर टे्रनों को रोकना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा व्यवस्था कराये जाने की मांग किया है।
चंदौली से सैदपुर मार्ग नेशनल हाइवे से जिला मुख्यालय से लेकर बड़ी छोटी वाहन बिहार और गाजीपुर व वाराणसी के लिये जाती है। इसके साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता से लेकर सरकारी कर्मचारी विभिन्न कार्यालय में जाते है। साथ ही सरकारी और गैर शिक्षण संस्थान के स्कूली वाहन और अन्य सवारी वाहनों का सुबह से शाम तक आना जाना लगा रहता है। भोजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रीज बनना प्रस्तावित है। अभी निर्माण कार्य तेजी से शुरू नही हुआ है। जिसके कारण भोजापुर रेलवे क्रासिंग और कुचमन क्रासिंग पर गेट बंद होते ही वाहनों की लम्बी कतार लग जाता है। गेट खुलने पर वाहनों को पार करने में समस्या होती है। इसी बीच अन्य टे्रन की सूचना होने पर गेट मैन परेशान हो जाता है। कभी कभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकना पड़ता है। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह,समाजसेवी मुसाफिर यादव,प्रेमशंकर रस्तोगी,विवेक जायसवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा व्यवस्था लगाये जाने की मांग किया है।

Previous article प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने निधन पर जताया शोक
Next article सेना के जवान के घर से नगदी सहित दो लाख की जेवर चोरी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page