क्षार सूत्र गुदा रोगों में सर्वश्रेष्ठ ,डॉ.अरुण स्वामी
सकलडीहा। दसवे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया व आयुर्वेद कार्यशाला व जन जगरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ आयुर्वेद भारत की प्राचीन धरोहर है जिसमें हमें जीवन जीने की एक पूर्ण पद्धति दी है।जीवन प्रणाली में संतुलन प्रकृति के साथ सामंजस और दीर्घकालिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाती है। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा डॉ0 अरुण स्वामी ने कहा कि क्षारसूत्र एक प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा विधि है जिसका उपयोग बवासीर भगंदर और गुदा रोग के विकारों की समस्याओं के इलाज लिए क्षारसूत्र विधि सर्वश्रेष्ठ है जीवन शैली व खानपान में बदलाव से गुदा रोग संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है आयुर्वेदिक औषधियां व फाइबर युक्त आहार लें, नियमित व्यायाम करें ,खूब पानी पिए,आयुर्वेद एक अद्भुत उपचार प्रणाली है. यह भारत की एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है, जिसका उद्देश्य शरीर को स्वस्थ रखना, रोगों का इलाज करना और जीवन को बढ़ाना है. कार्यक्रम में उपस्थित सूरज सिंह, मुख्तार अली, उषा देवी, रवि राय, अनिल प्रधान, बबलू पासवान, धनराज, रजनी देवी, महेश कुमार, दिनेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
