Home अध्यात्म शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रम्हचारिणी देवी का किया दर्शन पूजन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रम्हचारिणी देवी का किया दर्शन पूजन

0
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रम्हचारिणी देवी का किया दर्शन पूजन
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रम्हचारिणी देवी का किया दर्शन पूजन

नवदुर्गा माता की निकली झांकी मंदिर पर आरती पूजन करती महिलायें

सकलडीहा। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर और काली माता मंदिर पर शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रम्हचारिणी देवी की झांकी सजायी गयी। शाम 6 बजे से पट खुलते ही भक्तजनों का रेला लगा रहा। आरती में महिला सहित ग्रामीणों ने मां की जयकारा लगाते रहे। इस दौरान दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से देर रात तक भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के समीप भजन कीर्तन का लोग आनंद लेते रहे।
कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर नवरात्र में नौ दिवसीय भव्य झांकी का आयोजन किया जाता है। कस्बा स्थित टिमिलपुर में मां दुर्गा मंदिर पर दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी देवी की भव्य झांकी सजायी गयी। इसके अलावा नागेपुर दुर्गा माता मंदिर,सकलडीहा और नागेपुर कस्बा की काली माता मंदिर और सम्मे माता मंदिर पर माता रानी की भव्य झांकी सजायी गयी। देखने के लिये सकलडीहा,नागेपुर,टिमिलपुर, तेन्दुई,सिरोहुपुर,ईटवा, खड़ेहरा,दुर्गापुर,खड़ेहरा,विशुनपुरा,पदुमनाथपुर,ओड़वली,तेनुवट आदि दर्जनों गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने दर्शन पूजन के लिये सुबह से मंदिर पर दर्शन पूजन में जुटी रही। पुजारी रामजनम चौबे ने बताया कि मां की नौ दिन आरती पूजन करने से अकाल मुत्यु जैसी समस्या दूर होती है। देर शाम तक मंदिर पर समिति पदाधिकारियेां की ओर से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लालचंद सेंठ,पवन वर्मा,नंदन सोनी,संत चौरसिया,काशी जायसवाल,राजू जायसवाल,सोनू,महेन्द्र यादव,टुनटुन राजभर,रविशेखर सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
Previous article क्षार सूत्र गुदा रोगों में सर्वश्रेष्ठ ,डॉ.अरुण स्वामी
Next article शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी का किया दर्शन पूजन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page