Home Uncategorized टिमिलपुर की प्राचीन सरोवर में घासफूस होने पर बदबूदार हुई पानी,सड़न

टिमिलपुर की प्राचीन सरोवर में घासफूस होने पर बदबूदार हुई पानी,सड़न

0
टिमिलपुर की प्राचीन सरोवर में घासफूस होने पर बदबूदार हुई पानी,सड़न
प्राचीन सरोवर में घासफूस जमा होने पर ब्लॉक प्रमुख ने जताया नाराजगी

टिमिलपुर की प्राचीन सरोवर में घासफूस होने पर बदबूदार हुई पानी

घासफूस निकालकर घाटों पर छोड़ देने से कस्बावासियों में आक्रोश

कस्बा के प्राचीन सरोवर पर स्वच्छता पखवारा के तहत साफ सफाई में जुटे ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व विकास खंड के अधिकारियों

सकलडीहा। प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा है ।जिसके तहत स्वच्छोत्स्व स्वच्छ एंव हरित उत्सव कार्यक्रम का आयोजन चलाया जा रहा है। गुरूवार को ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह अधिकारियों के साथ सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर पर पहुंचे वहां घाटों की साफ सफाई किया। इस दौरान सरोवर की हाल देखकर सचिव के खिलाफ नाराजगी जताया। डाला छठ पूजा पूर्व सरोवर की साफ सफाई और छठ पूजा बाद सरोवर का सुंदरीकरण क्षेत्र पंचायत से कराये जाने का आश्वासन दिया। वही सरोवर की साफ सफाई के बाद निकाली गयी घासफूस छोड़ दिये जाने से कस्बावासियों ने नाराजगी जताया।
बीते दिनों ग्राम सभा की ओर से कस्बा की प्राचीन सरोवर की साफ सफाई और सुंदरीकरण का अभियान शुरू किया गया। सुंदरीकरण के तहत सरोवर का पानी निकालकर सरोवर के चारों ओर घाट बनाये जाने की कवायद शुरू किया गया। लेकिन ग्राम सचिव की बड़बोलापन के कारण चौतरफा घाटों का निर्माण आधा अधूरा रह गया। बरसात होने पर सरोवर में पानी भर गया। इसके बाद साफ सफाई का ध्यान नहीं देने पर सरोवर में चारों ओर घासफूस जम गया। जबकि आगामी दिनों डाला छठ पर्व का त्योहार है। गुरूवार को स्वच्छता पखवारा के तहत ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय दर्जनों साफ सफाई कर्मी के साथ घाट पर पहुंचे। सरोवर के घाटों पर ब्लॉक प्रमुख ने झाड़ू चलाकर श्रमदान किया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लेकिन सरोवर की हाल देखकर सचिव के खिलाफ नाराजगी जाहिर किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव सरोवर के सुंदरीकरण के नाम पर कस्बावासियों को सिर्फ गुमराह किया। ब्लॉक प्रमुख ने छठ पूजा से पूर्व सरोवर की साफ सफाई कराने और छठ पूजा बाद सरोवर का सुंदरीकरण कराने का आश्वसन दिया। इस मौक पर बीडीओ विजय सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,मुसाफिर यादव,कैलाश यादव,अभय यादव,पवन वर्मा,नंदन सोनी,संत सेठ सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट
गांव समाज
क्या कहते है कस्बावासी

कस्बावासियों ने बताया कि अजीब हाल है अपने शिव सरोवर का इसे दुर्भाग्य ही कहा जाए। आज विकासखंड के कई गांवो के सरोवर को अमृत सरोवर का दर्जा देने के साथ ही उस सरोवर का सुंदरी करण भी किया गया परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण ही है सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर जो आज भी उसी हालत से गुजरता हुवा नजर आ रहा है।जब कि इस सरोवर पर अब तक कई मंत्री व विधायक के साथ सांसद तक ने भी आश्वासन दिया था कि जल्द ही शिव सरोवर का सुंदरीकरण कराया जाएगा पर आज तक उसी हालत में पड़ा हुआ है। जब कि सकलडीहा कस्बे सहित आस पास के दर्जनों गांव से लोग यहां हवन पूजन व अन्य अध्यात्मिक कार्य के लिए आया करते है। यही नही इस सरोवर पर डाला छठ,जूतियां पर भारी संख्या में भी भीड़ देखने को मिलता है जिसमे शाशन प्रशासन भी मौजूद रहती है यही नही हर वर्ष इस सरोवर घाट पर शादी व्याह जैसे कितने शुभ कार्य भी किये जाते है।वही आज इस सरोवर का हाल देख कस्बा सहित अन्य गावो के लोग कोसते नजर आते है।

Previous article शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी का किया दर्शन पूजन
Next article फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के चक्कर में युवा पीढी हो रही गुमराह
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page