Home चंदौली 104 दिनों से भाकपा माले का तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना जारी

104 दिनों से भाकपा माले का तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना जारी

0
104 दिनों से भाकपा माले का तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना जारी
एसी कार्यालय और गाड़ी से बाहर नहीं निकल रहे है अधिकारी: माले

104 दिनों से भाकपा माले का तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना जारी

23 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन के पदाधिकारी बैठे है धरना पर

तहसील प्रशासन एसी कमरा और कार्यालय छोड़कर नही निलक रहे समस्या निस्तारण के लिये

सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर धरना देते भाकपा माले के पदाधिकारी

सकलडीहा। तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों के बीच भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन की ओर से 104 दिनों से 23 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से समस्या को निस्तारण को लेकर सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा। धरनारत आन्दोलनकारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी एसी कमरा और गाड़ी छोड़कर क्षेत्र में नही जाने से समस्या बरकरार है। चेताया कि समस्या का समाधान होने तक भाकपा माले धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
भाकपा माले के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा तहसील मुख्यालय का सबसे बड़ा खेल ग्राउंड बीते कई माह से जलमग्न है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और जिलाधिकारी की ओर से समस्या दूर कराये जाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद भी समस्या बरकरार है। जिससे एलटी मॉडल स्कूल का संचालन ठप पड़ा हुआ है। सकलडीहा इंटर कॉलेज के छात्रों खेलकूद कार्यक्रम स्थगित है। सुबह ग्रामीणों का टहलना बंद है। धानापुर के नरौली के 14 दलित परिवारों को सिलिंग की आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाने और राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज अभी तक नहीं हो पाया। डा.आंबेडकर की प्रतिमा स्थल का चयन अभी तक नहीं किया गया। टिमिलपुर की प्राचीन सरोवर गंदगी से पटा हुआ है। सकलडीहा की सड़के कीचड़ युक्त है। मवेशी का टीकाकरण नहीं होने से पशुपालक परेशान है। लेखपाल के मुंशी गरीबों का शोषण कर रहे है। प्रमाण पत्र के लिये छात्र परेशान है। तहसील परिसर में पानी और शौचालय की सुविधा के लिये महिलायें से लेकर अन्य हर सभी परेशान है। वाहनों की पार्किग की सुविधा नहीं है। तहसील के सफाई कर्मी राजस्व जेल में आशियाना बनाये हुए है। इसके बाद भ्री तहसील के अधिकारी सिर्फ गुमराह कर रहे है। धरना स्थल पर विरोध जताने वालों में श्रवण कुशवाहा,रमेश राय,सदानंद बनवासी,नगीना देवी ,अंजना देवी, रेखा भारती, आदि लोग मौजूद रहे ।

Previous article फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के चक्कर में युवा पीढी हो रही गुमराह
Next article मां कुष्मांडा देवी के दर्शन से दूर होते है सारे कष्ट:विनीत पांडेय
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page