Home अध्यात्म संत डगरिया सरकार के आश्रम में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद

संत डगरिया सरकार के आश्रम में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद

0
संत डगरिया सरकार के आश्रम में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद
संत डगरिया सरकार के आश्रम में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद

संत डगरिया सरकार आश्रम चतुर्भुजपुर में प्रसाद लेते भक्तजन

सकलडीहा। चतुर्भुजपुर स्थित संत डगरिया सरकार के आश्रम में गुरूवार को शारदीय नवरात्र के समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास कस्बा सहित गांव के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर काफी संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ और पुलिस फोर्स तैनात रहा।
चतुर्भुजुपर कस्बा स्थित तपोनिधि पंचायती आनंद अखाड़ा दसनाम नागा सन्यासी औघड़ संत लालता गिरी उर्फ डगरिया सरकार का आश्रम है। हर वर्ष की तरह शारदीय नवरात्र के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन स्थानीय लोगों की ओर से किया जाता है। गुरूवार को अखंड भजन कीर्तन के समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें चतुर्भुजपुर,अमावल,बरठी,कम्हारी,जामडीह,नरैना,टेकापुर,भोजापुर,तुलसी आश्रम,पदुमनाथपुर,तेनुवट सहित विभिन्न गांवों के हजारों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव,क्षेत्रीय दरोगा जगदीश यादव,समाजसेवी,बैकुंठ,नंदमुरारी यादव,विजेन्द्र,रामउजागिर गोंड,पुनवासी यादव,जोगी यादव,राकेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
Next article स्वदेशी को अपना कर हम अमेरिका के टैरिफ का कर सकते है मुकाबला
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page