अपना शहर 60 सेकेंड
महिला डॉक्टर कक्ष में टपक रहा पानी
सकलडीहा। दो दिनों से हो रही बारिश से जगह जगह जलभरॉव की स्थिती होगयी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई वार्ड और महिला चिकित्सक के कक्ष में पानी टकपने से तीमारदार परेशान है।वही सीएचसी प्रभारी डा.बीके प्रसाद ने बताया कि बरसात से काफी समस्या हो रही है।
बरसात में भरभरा कर गिरा मकान
सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी गांव में शुक्रवार से शुरू हुई बरसात में रामअवध राम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही है परिवार के लोग पड़ोस के मकान में बरसात से बचने के लिए खड़े थे। कच्चा घर गिरने की जानकारी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल विजय यादव को दिया। वही ग्रामीणों ने शासन से मुआवजा की मांग किया है।
बारिश के बीच घंटों बिजली आपूर्ति ठप
सकलडीहा। बिजली उपकेन्द्र से सकलडीहा तहसील और ग्रामीण उपकेन्द्र से कस्बा सहित सकलडीहा सेकेंड,नोनार,कमालपुर व चहनियां फीडर के गांव को बिजली सप्लाई की जाती है। शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के बीच कई घंटे से बिजली आपूर्ति बंद रहा। जिसके कारण लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l विषम भौगोलिक क्षेत्र होने से बरसात के मौसम में जहरीले जंतु निकलते हैं l जिनसे मानव जीवन को सबसे अधिक खतरा है l बिजली के अभाव में घरों में रहना भी मुश्किलों भरा है । पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है।
सकलडीहा तहसील दिवस
सकलडीहा में तीन समस्याओं का हुआ समाधान
सकलडीहा। सकलडीहा तहसील सभागार में एडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 28 प्रार्थना पत्र में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,बीडीओ विजय कुमार सिंह,विजय कुमार,एसडीओ सीयाराम यादव सहित अन्य रहे।
स्टेट लाइट खराब होने से राहगीर सहित कस्बावासी परेशान
सकलडीहा कस्बा के कमालपुर मुख्य मार्ग पर लगे दर्जनों खंभे के लाइट विगत माह से खराब पड़ा हुआ है।जब कि इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार सकलडीहा ग्राम प्रधान से किया परन्तु अभी तक लाइट मरम्मत न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
लगातार हो रही बारिश में कच्चा मकान गिरने से महिला मलबे में दबी घायल
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र खोर गांव निवासी विनोद राम की पुत्री सीतल देवी 22 वर्ष लगातार बारिश के चलते विनोद राम का कच्चा मकान गिरने से घर मे अंदर बैठी पुत्री सीतल दब गई वही परिजनों सहित ग्रामीणों ने आनन-फ़ानन में किसी तरह मिट्टी और इट मलबा हटाकर 108 एंबुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया इलाज के दौरान हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
