Home अध्यात्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव भव्य रूप से मनाया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव भव्य रूप से मनाया गया

0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव भव्य रूप से मनाया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव भव्य रूप से मनाया गया

धानापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी 100 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष का शुभारंभ कस्बा स्थित माया मंगलम् वाटिका में विजयादशमी उत्सव के रूप में किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर संघ के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ संत-महात्मा, समाज बंधु एवं प्रमुख गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, शस्त्र पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रो. जयप्रकाश झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के कुलाधिपति व काशी विभाग के विभाग संघचालक ने भगवान राम के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह नंदलाल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि, राम मंदिर का निर्माण संघ के वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम है। संघ वैदिक एवं सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो ‘अहिंसा परमो धर्मः’ के मार्ग पर चलता है। मुख्य वक्ता प्रो. जयप्रकाश ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की, और अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। संघ ने बीते 100 वर्षों में समाज को संगठित कर एक ध्येय पथ पर आगे बढ़ाया है। आज देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएं कार्यरत हैं। उन्होंने कहा, हिंदुत्व समन्वय का विचार है, जिसमें बुद्ध, जैन, सिख सभी का स्थान है। रामराज्य और हिंदू राष्ट्र अलग नहीं, बल्कि एक ही उद्देश्य के दो रूप हैं। संघ राष्ट्रभक्ति, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने वाले सेवाभावी हिंदुओं का निर्माण कर रहा है। विभाग संघचालक ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, देश हमे बहुत कुछ देता है, अब समय है कि हम भी देश को कुछ दें। पंच परिवर्तन के विषयों को लेकर संघ शताब्दी वर्ष में समाज में नई चेतना का संचार करेगा। कार्यक्रम के बाद पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया, जो माया मंगलमू वाटिका से प्रारंभ होकर बस स्टैंड तिराहा से रामलीला चबूतरा होते हुए थाना तिराहा से पुनः माया वाटिका तक गया। गीत गाते कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कस्बावासियों ने उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, राणा सिंह, सुजीत जायसवाल, रमेश द्विवेदी, शैलेश ,बिपिन रस्तोगी, रमेश यादव बबलू, विष्णु देव शर्मा, प्रमोद सेठ, राहुल रस्तोगी, प्रभु रस्तोगी, रामु रस्तोगी,सहित अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous article अपना शहर 60 सेकेंड, बरसात में भरभरा कर गिरा मकान,कच्चा मकान गिरने से महिला मलबे में दबी घायल
Next article भारी बारिश से रेल कॉलोनियों में जलभराव
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page